नोएडा, सितम्बर 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। ​जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी, एनआई एक्ट की धारा 138, ई-चालान, लघु शमनीय, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व के वाद समेत अन्य शामिल है। इसके अलावा सेवा संबंधी, पेंशन, श्रम और प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक ऋण के मामले, विद्युत एवं बीएसएनएल के टेलीफोनिक बिल आदि का निस्तारण भी किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन चालान और अन्य लम्बित मामलों की जानकारी करने के लिए दीवानी न्यायालय की तरफ से टेली सेवा संचालित की गई है, जिसके तहत 7678643985 पर संपर्क कर जानकारी ...