कोडरमा, सितम्बर 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के लगभग सभी बैंक आज रविवार को भी खुले रहेंगे। बैंककर्मियों के घोषित तीन दिवसीय (28 से 30 सितंबर) हड़ताल के कारण कोडरमा जिले के सभी बैंक सोमवार से बुधवार तीन दिनों तक लगातार बंद रहेंगे। लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से जरुरी के लेनदेन नहीं हो पाएगी। इससे लेनदेन नहीं होने के कारण आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। खासकर इस दौरान कारोबारियों, वेतन और पेंशनभोगियों समेत अन्य कई को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कल खुलेंगे सभी बैंक, आज है छुट्टी यह भी पढ़ें- आज खुले रहेंगे बैंक, निप...