बांका, फरवरी 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आज जिलेभर में रमजान का चांद दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। चांद नजर आने के साथ ही उसी रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ शुरू कर दी जाएगी साथ ही जिलेभर में अगले दिन से रोज़े रखे जाएंगे। जानकारी देते हुए जामिया इस्लामिया फाउंडेशन, बांका के अध्यक्ष मोहम्मद शमी हाशमी ने बताया कि, चांद की पुष्टि होते ही पवित्र माह-ए-रमजान की शुरुआत मानी जाएगी। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने में रोज़ा रखना, नमाज़ अदा करना, कुरआन की तिलावत करना और ज़कात-फित्रा अदा करना विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, इस महीने में अल्लाह अपने बंदों के लिए रहमत और बरकत के दरवाज़े खोल देता है जबकि नेकियों का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है। मोहम्मद शम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.