खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को मौसम साफ रहा। वैसे बीच-बीच में आसमान में हल्का बादल भी बना रहा। जिससे धूप का हल्का असर महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रही। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले रविवार को मौसम साफ रहा था। जिससे धूप खिला रहा था। बीच-बीच में हल्की-हल्की हवा भी चलती रही थी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को दिनभर मौसम खराब बना रहा था। दिनभर बारिश होती रही थी। जिससे ठंड खासा महसूस हुआ था। हवा के असर से अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रही थी। पूरबा हव...