दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार व उप निदेशक, जनसम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने कहा कि जिले में गुरुवार को 9,206 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण हुआ है। सदर में 7,417, बेनीपुर में 779 व बिरौल अनुमंडल में 1010 सिलेंडर बंटे हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सदर में 5,655 बेनीपुर में 1031 तथा बिरौल अनुमंडल में 3,755 एलपीजी सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष हैं। 10 अप्रैल को लगभग 13,294 एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है। इसमें सदर में 10,270 बेनीपुर में 1,404 व बिरौल अनुमण्डल में 1,620 शामिल है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों से होम डिलीवरी सेवा जारी है। उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी की को...