दरभंगा, अप्रैल 3 -- लहेरियासराय। प्रेस क्लब, दरभंगा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने जिले में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों की ओर से 10,718 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। 11,232 सिलेंडर गोदामों में शेष हैं। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को लगभग 7552 एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है। उस दिन 18,784 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों की ओर से होम डिलीवरी सेवा जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का चक्र लगभग 45 दिनों का निर्धारित है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग ...