सोनभद्र, अगस्त 24 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी 24 अगस्त को जनपद भ्रमण पर आएंगी। इस दौरान वह छात्राओं से संवाद करने के साथ जिला महिला चिकित्सालय और बालगृह का निरीक्षण करेंगी तथा महिलाओं की समस्याएं भी सुनेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:30 बजे विन्ध्य कन्या डिग्री कॉलेज उरमौरा पहुंचकर छात्राओं से शिक्षा, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण समेत विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगी। इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय राबर्ट्सगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई कर शिकायतें सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। यह भी पढ़ें- 24-25 को वादों की सुनवाई इसके बाद शाम 5:15 बजे इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित बालगृह (बालिका)...