औरंगाबाद, मई 15 -- 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा, किसानों व पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह फोटो- 15 मई एयूआर 9 कैप्शन- औरंगाबाद में शुक्रवार को गर्मी के बीच गमछा लेकर जा रहे छात्र-छात्राएं औरंगाबाद/अंबा, संवाद सूत्र। जिले में प्री मानसून गतिविधियां समय से पहले सक्रिय हो गई हैं। पिछले दिनों आंधी, बारिश और ठनका की घटनाएं हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: बारिश से राहत नहीं : 15 से 20 तक के लिए यलो-ओरेंज अलर्टमौसम विभाग का अलर्ट शुक्रवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में आंधी, बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली ...