मधुबनी, जून 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के शिक्षा अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी चयनित सरस्वती विद्या निकेतन में नामांकित विद्यार्थियों का विवरण 7 जून तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अद्यतन करने तथा विद्यालयों की सूची को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही रिक्त पदों के विरुद्ध शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा गया है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। बिना मान्यता संचालित निजी विद्यालयों पर नियमानुसार कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में फर्जी मदरसों और संस्कृत विद्यालयों पर कसेगा नकेल, 10 दिन में होगी स्थलीय जांच यह भी पढ़ें- ...