बहराइच, अप्रैल 23 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल किया। जरूरी काम से दोपहर में निकले लोगों के सिर पर गमछा व ओढ़नी तो हाथों में पानी की बोतल नजर आई। आग उगलते सूरज की तपिश से मवेशी भी व्याकुल नजर आए। गर्म हवाएं बदन को चुभती रहीं। सुबह 11 से चार बजे तक सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा दिखा। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक सूखी गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। जिले भर में तीसरे दिन भी सूरज की तपिश बनी रही। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। यह भी पढ़ें- पांच साल में दूसरी बार अप्रैल में तापमान पहुंचा 42.2 डिग्री के पार,गर्मी से बीमारी बढ़ी शहर से बाहर जाने वाले लोग सुबह ही निकलने को विवश हुए। दोपहर 11 बजे से चार बजे के बीच प्रचंड गर...