जिले में आंधी बारिश से क्षति हुए फसलों का जांच शुरू
अररिया, मई 11 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले दिनों आंधी तूफान और बारिश से नुकसान हुए फसल का स्थलीय जांच शुरू हो गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के खेतों पर जाकर फसल क्षति का आकलन कर विभाग को रिपोर्ट कर रहे हैं, ताकि जिले में नुकसान हुए फसल का किसानों को मुआवजा मिल सके। पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से पांच मई तक किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिया गया। इसमें जिले के अलग-अलग प्रखंडों के करीब 31 हजार किसानों ने अपने-अपने फसलों के नुकसान होने का दावा किया था। अब कृषि विभाग की ओर से इन फसलों का स्थलीय जांच शुरू कर दी गई है। किसानों के आवेदन के आधार पर कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के खेतों पर जाकर फसलों के क्षति का आकलन कर रहे हैं। हालांकि इस प्रक्रिया से खासकर गेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.