जिले में आंधी-पानी का कहर, तीन की मौत
गया, मई 29 -- मौसम का मिजाज गुरुवार की रात से बदल गया। शुक्रवार की सुबह से मौसम एकदम बिगड़ गया। जिलेभर में आंधी-पानी व वज्रपात ने कहर बरपाया। गरज व चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह करीब सात से 10 बजे तक मौसम खराब रहा। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। सबसे अधिक बोधगया में (सुबह) 40 मिलीमीटर बारिश हुई। जिले में सुबह से शाम तक 47 एमएम वर्षा हुई। 72 किलोमीटर प्रतिघंटे (दो मिनट) की रफ्तार तक हवा चली। औसतन 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। ठनका की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन की मौत हो गयी। एक झुलस गया। डुमरिया व अतरी में पुरुष और बाराचट्टी में महिला की मौत हो गई। आंधी-पानी की मार से पेड़ गिरे और बिजली तार टूटे। शहर से गांव तक घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहाना हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.