जिले में अवैध खनन पर सख्ती, 9.17 लाख रुपए जुर्माना वसूला
फरीदाबाद, मई 19 -- नूंह, सरसमल। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर सख्ती बढ़ा दी है। 21 अप्रैल से 19 मई तक विभिन्न मामलों में 9.17 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। बिना ई-रवाना, ओवरलोडिंग और बिना ट्रांसपोर्ट पास चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अवैध खनन रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध खनन से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रखी जाए और संयुक्त टीमें लगातार निगरानी बनाए रखें। बैठक में बताया गया कि अप्रैल और मई के दौरान बिना ई-रवाना चल रहे 10 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे 4 लाख 24 हजार 530 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास के 20 वाहनों से 4 लाख 63 हजार रुपए वसूले गए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.