हाथरस, मई 22 -- हाथरस। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सचेत ऐप के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया है कि वर्तमान में जनपद का पारा 45 डिग्री सेल्यिस को पार करने की सम्भावना है। भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। हीट वेव लू से बचाव हेतु अपने मोबाइल फोन में सचेत एप डाउनलोड अवश्य करे। ऐप के माध्यम से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी तापमान, हीट वेव एवं मौसम संबंधी अलर्ट समय-समय पर प्राप्त होते रहते हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी नागरिक प्राप्त अलर्ट एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें, जिससे अत्यधिक गर्मी एवं लू के दुष्प्रभावों से बचाव किया जा सके। सतर्कता एवं सावधानी ही सुरक्षा का सर्वाेत्तम उपाय है। यह भी पढ़ें- राज्य आपदा प्राधिकरण न...