खगडि़या, मई 9 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में बेगूसराय जिले के बाइक सवार युवक सहित दो लोगों की शुक्रवार की रात मौत हो गई। यह घटना जिले के महेशखूंट व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर हुई। यह भी पढ़ें- खगड़िया: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, मातममहेशखूंट में घटना महेशखूंट में सपहा गांव के पास बेगूसराय जिले के बलिया थानांतर्गत भगतपुर गांव निवासी शंकर यादव के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की जबकि मुफस्सिल थाना में एनएच 31 पर जिले के महेशखूंट थानां क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी राजकुमार पासवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा गांव स्थित एनएच 31 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही बाइक के पीछे बैठे एक युवक घायल हो गया। घायल का इलाज खगड़...