बुलंदशहर, जुलाई 12 -- जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन साइबर व्रज' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों से साइबर धोखाधड़ी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा म्यूल खाते खुलवाकर एवं अन्य तरीकों से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठगों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों से पौने दस लाख ठगेपुलिस की गिरफ्तारी ​रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि ​थाना खुर्जा नगर पुलिस ने नवलपुरा निवासी मोंटू पुत्र चंद्र मोहन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते से साइबर धोखाधड़ी की 63 शिकायतें मिलीं, जिनमें 2,24,624 रुपये की ठगी का खुलासा हुआ। उसके पास से एक मोबा...