खगडि़या, अगस्त 17 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत चैधा-बन्नी गांव के पास एनएच पर शुक्रवार देर रात हुई घटना में मानसी घरारी के 25 वर्धीय एक युवक की जान चली गई। दूसरी ओर चौथम थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाऑ में दो घायलों की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। दोनों घटनाओं में चौथम थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। एक घटना में चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव के समीप शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 55 वर्षीय नरेश पासवान की सदर अस्पताल खगड़िया में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : दो घायलों की इलाज के दौरान मौत बताया जाता है कि कैथी गांव निवासी बिन्देश्वरी पासवान...