अमरोहा, जून 4 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में जनगणना का कार्य अब रफ्तार पकड़ रहा है। अब तक जिले में करीब 95 हजार मकानों की गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रगणक घर-घर जाकर परिवार से जानकारी जुटा रहे हैं। 20 जून तक गणना का कार्य पूरा करना है। जनगणना के लिए जिले को 3680 ब्लॉक में बांटा गया है। जनगणना कार्य में 3518 प्रगणक लगाए गए हैं। प्रगणकों के कार्यों की निगरानी के लिए 590 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। 20 जून तक जनगणना कार्य पूरा करना है। भीषण गर्मी के चलते जनगणना कर्मी सुबह-शाम जनगणना कार्य कर रहे हैं। जनगणना के तहत कर्मियों को प्रत्येक परिवार से 35 बिंदुओं पर जानकारी जुटानी है।प्रथम यह भी पढ़ें- जनगणना में सहयोग की कमी बनी चुनौती,कई घरों से अधूरी मिल रही जानकारी चरण की जनगणना 22 मई से शुरू हो गई है। आगामी 20 जून तक जनगणना का कार्य पूरा करन...