जिले में अब तक 83.62 प्रतिशत राशन कार्ड के लाभार्थियों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण
बेगुसराय, मई 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राशन कार्ड एवं आधार अद्यतनीकरण के अंतर्गत जिले में अब तक 83.62 प्रतिशत लाभार्थियों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें वीरपुर प्रखंड 94.85 प्रतिशत के साथ अग्रणी है जबकि छौड़ाही एवं खोदावंदपुर प्रखंडों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। आधार सीडिंग की स्थिति अत्यंत संतोषजनक पाई गई। कुल 99.46 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, आरटीपीएस के माध्यम से राशन कार्ड निर्गमन एवं संशोधन के लिए प्राप्त कुल 4,54,282 आवेदनों में से 4,52,841 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।
समीक्षा बैठक डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न के उठाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.