बगहा, अप्रैल 25 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयजिले की विभिन्न नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच लंबे समय से जारी है। अब तक 16620 प्रमाणपत्रों की जांच का काम पूरा हो चुका है। इन प्रमाण पत्रों की जांच की जिम्मेदारी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई है।जिले में चल रही 10216 शिक्षकों के फोल्डर की निगरानी जांच के क्रम में अबतक कुल 16620 प्रमाणपत्रों की जांच का काम पूरा हो चुका है। जांच के क्रम में उजागर हुए फर्जीवाड़े के मामले में अब तक 24 लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। जिसमें 22 पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यह भी पढ़ें- जिले में अब तक 16620 प्रमाणपत्रों की हो चुकी है जांच वहीं 21 लोग स्वेच्छा से त्यागपत्र दे चुके हैं। शिक्षक नियोजन फर्जीवाड़े में पकड़े गए शिक्षकों स...