मधुबनी, दिसम्बर 10 -- मधुबनी/खजौली, निज प्रतिनिधि। जिला में अपार आईडी निर्माण की गति अब भी धीमी बनी हुई है। जिले के कुल 3,977 विद्यालयों में 7 लाख 50 हजार 233 छात्र नामांकित हैं, जिनमें से अब तक केवल 3 लाख 80 हजार 591 छात्रों का अपार आईडी तैयार हो पाया है। वहीं, 3 लाख 66 हजार 621 छात्रों की अपार आईडी निर्माण लंबित है। शैक्षणिक विभाग ने 20 दिसंबर तक अपार आईडी निर्माण कार्य को पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। राज्य परियोजना निदेशक ने निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सभी संबंधितों को अंतिम तिथि तक कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक अपार आईडी बनाने वाले टॉप फाइव प्रखंडों में अंधराठाढ़ी, झंझारपुर, कलुआही, खजौली और हरलाखी शामिल हैं। वहीं, सबसे कम आईडी निर्माण वाले बॉटम फाइव में रहिका, मधवापुर, पंडौल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.