सीवान, जून 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही सीवान सदर प्रखंड समेत पूरे जिले में किसानों ने धान का बिचड़ा डालने के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। जिला कृषि कार्यालय के अनुसार, अभी तक लगभग 10 से 15 प्रतिशत किसान अपने खेतों में बिचड़ा गिराने का कार्य कर चुके हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान का बिचड़ा गिराने का सबसे बढ़िया समय 25 मई से 10 जून तक का है। किसानों के अनुसार, 25 मई को रोहिणी नक्षत्र चढ़ने के साथ बिचड़ा गिराने का मुख्य समय अब आ गया है। हालांकि जिले में बारिश अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, लेकिन जितनी बारिश हुई है। यह भी पढ़ें- महंगे बीज और खाद से बढ़ी किसानों की चिंता उसके बाद किसान पंप सेट से खेत में पानी जमा कर बिचड़ा गिराने की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प...