जिले में अत्यधिक गर्मी की वजह खोजेगी वैज्ञानिकों की टीम
बांदा, जून 18 -- बांदा। जिले में लगातार 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के कारण जनपद ने इस वर्ष देश दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी का रिकार्ड बनाया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का बड़ा विषय है। डीएम के अनुरोध पर शासन ने रिमोट सेसिंग एप्लीकेशंस सेंटर (आरएसएसी) की छह सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम भेजी है। यह जनपद में रूककर बढ़ते तापमान का वैज्ञानिक अध्ययन करेगी। रिमोट सेंसिंग से लू और हीट वेव के असली कारण खोजे जाएंगे। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने तीन जून को शासन को पत्र भेजकर बुंदेलखंड क्षेत्र खासकर बांदा में इस वर्ष सबसे ज्यादा तापमान बढ़ने और हीटवेव को लेकर चिंता जताई थी। आरएसएसी लखनऊ के निदेशक रमेशचंद्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए छह सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम गठित की है और अध्ययन के लिए बांदा भेजा है। टीम में आरएसएसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.