खगडि़या, मई 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना बनी है। इसके बाद अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में अगले तीन जून तक उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा की संभावना जताया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। उसके बाद हवा की रफ्तार कम होने की संभावना है। अधिकांश क्षेत्रों में आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल सकती है। अगले पांच दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रहन...