जिले में अगले पांच दिनों तक आसमान में छाया रहेगा बादल, बारिश के आसार
खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल रह सकता है। इस अवधि के बीच खासकर 15 मई तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। पिछलेे पखवारा से मौसम में उतार व चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में अगले 17 मई तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की स्थिति जताई है। साथ ही अगले दो दिनों के बीच अनेक स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। यह भी पढ़ें- गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट: किसानों को फसल और पशुधन बचाने की सलाह जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले 17 मई तक पूरबा हवा औसतन 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.