खगडि़या, मई 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम बदला रहेगा। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में 20 से 22 मई तक बारिश की अधिक संभावना है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 मई तक उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय में तेज हवा चलेगी। इसकी संभावना 20 से 22 मई को अधिक जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले 24 मई तक औसतन 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है। इस दौरान साप...