खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले छह दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहली से छह जुलाई तक के जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

किसानों को सलाह साथ ही वज्रपात व तेज हवा चलने का भी अनुमान है। विशेष रूप से पहली से तीन जुलाई के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम वर्षा को सकती है। वर्षा की इस गतिविधि के पहले तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच नहे का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में हवा मुख्यत: पूर्व दिशा से चलेगी। जो औसतन 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ता...