खगडि़या, मई 15 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद है। अगले छह दिनों तक बादल के साथ बारिश की संभावना बनी है। पूर्वानुमान में 16 व 17 मई के आसापास बारिश की अधिक उम्मीद लगाई गई है। साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। यह भी पढ़ें- जिले में 16 एवं 17 को तेज हवा के साथ बारिश की संभावनामौसम की भविष्यवाणी इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 20 मई तक की जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के अनेकों जिलों में गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई गई है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना 16 व 17 मई के आसपास अधिक है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। अगले 20 मई तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने...