खगडि़या, अगस्त 24 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले में अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरिया देवघर व सहरसा जिले के मटेश्वर नाथ धाम रविवार को रवाना हुए। डाकबमों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर आयोजित किए गए। वही जिले के मानसी-सहरसा सड़क में जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस बल अलर्ट दिखे। मानसी में आयोजित शिविर में रौशन कुमार गुप्ता, शंकर कुमार सिंह, शिक्षक विपीन कुमार, साहेब सिंह, संदेश सिंह, राजन कुमार, रणवीर कुमार राणा, पंकज कुमार निराला, सागर मुकेश आदि सक्रिय दिखे। दूसरी ओर जिले के परबत्ता प्रखंड अन्तर्गत अगुवानी घाटबोल बम के जयकारा से गूंज उठा। श्रावण माह के अंतिम सोमवारी क़ो लेकर रविवार को गंगा घाट अगुवानी गैरुआ रंग से पटा हुआ था। यह भी पढ़ें- Banka News: रजौन : भागलपुर-हंसडीहा कांवरिया मार्ग पर सावन के अंतिम रविवार को उम...