रायबरेली, अगस्त 14 -- रायबरेली। बीते सोमवार अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया गया था। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि जनपद में 19 सीएचसी एवं शहरी क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एक से 19 साल के 12.84 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि इसमें जो बच्चे सोमवार को दवा सेवन से वंचित रह गए थे, उन्हें 14 अगस्त को आयोजित मॉप-अप राउंड में दवा का सेवन कराया गया। यह भी पढ़ें- साढ़े नौ लाख बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल की गोलीली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...