मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- मिर्जापुर संवादाता l चैत्रशुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले भर में पवन पुत्र हनुमान के भक्त हनुमान जयंती की धूम है l नगर के संकटमोचन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है l साथ ही संकट मोचन की दिव्य मूर्ति को गेंदा और गुलाब के फूलों के गजरे से सजाया गया है और सर पर साफा सजा कर श्रंगार किया गया है l श्रीरामचरित मानस का संगीतमय अखंड पाठ होने से पुरा वातावरण धर्ममय बन गया है l भोर से ही संकट मोचन हनुमान के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का ताता लगा है l इसी तरह लोहंदी स्थित लोहंदी महादेव,तहसील चौराहा स्थित लाल महावीर मंदिर, सदर तहसील परिसर हनुमान मंदिर, पेट्रोल पंप तिरहा मंदिर समेत पूरे जिले के हनुमान जयंती की धूम है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.