पाकुड़, जून 17 -- कुंदन गोस्वामी, पाकुड़, हिटी। जिले भर में पंचायतवार विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देश पर मंगलवार को मोगलबांध, राजपोखर एवं बनियापसार पंचायत में संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में विशेष पंचायतवार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति एवं निष्पादन किया गया। अंचल कार्यालय द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार तीनों पंचायतों में जाति प्रमाण-पत्र के कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 73 का निष्पादन किया गया, जबकि 137 आवेदन लंबित हैं। वहीं आवासीय प्रमाण-पत्र के 185 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 9 का निष्पादन किया गया तथा 243 आवेदन लंबित/प्रक्रियाधीन हैं। आय प्रमाण-पत्र के 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें...