पाकुड़, जून 17 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले भर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और 'स्वस्थ भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए आयुष विभाग ने कमर कस ली है। विभाग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह और शाम के सत्रों में विशेष योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ​योगाचार्य संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से सभी योग प्रशिक्षकों को दो-दो केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह में 499 ग्राम पंचायतों तक पहुंचा स्वास्थ्य का संदेश इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक आम लोगों को योग से जोड़ना है। ​​प्रातः क...