बगहा, मार्च 5 -- बगहा, हमारे संवाददाता। रंगों का पर्व होली जिले भर में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए। घरों से लेकर सड़कों और चौक-चौराहों तक रंग और गुलाल उड़ते रहे। हर तरफ फाग के गीत और ढोलक-झाल की मधुर धुन सुनाई देती रही।होली के दिन सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चे पिचकारी और रंगों के साथ गलियों में मस्ती करते नजर आए, वहीं युवाओं की टोली ढोलक और करताल के साथ फाग गाते हुए घर-घर पहुंचती रही। कई स्थानों पर लोगों ने पारंपरिक अंदाज में फाग गाकर होली की खुशियां बांटी।डीजे पर प्रशासनिक प्रतिबंध के कारण इस बार पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनें फिर से सुनाई दीं। ढोलक, झाल, करताल और मंजीरे की ताल पर लोग फाग गाते और झूमते नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.