औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- जनगणना की प्रक्रिया शुरू, स्वगणना के माध्यम से 33 सवालों का देना होगा जवाब फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 36 कैप्शन- गुरुवार को बैठक में शामिल डीएम अभिलाषा शर्मा व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना से संबंधित एक समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में डीएम सह प्रधान जनगणना अधिकारी अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारत की जनगणना का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासीय विवरण का कार्य तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना कर्मी द्वारा प...