बागपत, मई 19 -- बड़ौत। जिलेभर में नियमों को दरकिनार कर दर्जनों स्वीमिंग पूल चल रहे हैं। इनमें न प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर हैं न लाइफगार्ड है और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्विमिंग पूल को अभी तक एनओसी नहीं दी गई है। सभी अवैध रूप से चल रहे हैं। गर्मी के दिनों में छोटे बच्चे हो या बड़े, हर कोई स्विमिंग पूल की ओर आकर्षित होता हैं। वहीं जिले में चल रहे स्विमिंग पूल बिना मानकों और नियमों के खिलाफ संचालित हो रहे हैं। इनमें रोजाना सैकड़ों लोग स्विमिंग के लिए जाते हैं। ज्यादातर स्विमिंग पूल में अनियमितताओं की भरमार है। अवैध स्विमिंग पूल संचालक मोटी कमाई कर रहे हैं। ये 100 से 300 रुपये प्रति घंटा शुल्क लेते हैं। हालात यह हैं कि पानी की सफाई, लाइफ गार्ड और दुर्घटना होने पर उपचार की व्यवस्था भी यहां नहीं है। अफसरों का कह...