बहराइच, मई 20 -- बहराइच,संवाददाता। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर देशव्यापी हड़ताल का असर जिले में नहीं दिखा। पूर्व की तरह ही बुधवार को भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की दुकानें खुली रहीं। मरीज व तीमारदार दवाओं की खरीद-फारोख्त करते दिखे। दवा कारोबारियों ने कहा कि उन लोगों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री नितिन बंसल ने बताया कि प्रदेश में दूसरे गुट की ओर से दवा दुकानों को बंद करने का आवाह्न किया गया था। लेकिन बहराइच में एक भी दवा की दुकानें समर्थन में बंद नहीं रही हैं। यह भी पढ़ें- ई फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानों में दिनभर लटके रहे ताले मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन की ओर से यह फैसला लिया गया था। लिहाजा हर दिन की तरह शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी दु...