औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- औरंगाबाद जिले में बुधवार से मौसम में बदलाव हुआ और गुरुवार की सुबह जम कर बारिश हुई। जिले भर में आंधी और बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। इसके साथ ही वज्रपात से शादी समारोह में गए दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र की बनियां पंचायत के अटल बिगहा निवासी 50 वर्षीय अक्षय राम के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- जिले में तेज आंधी पानी से विद्युत आपूर्ति हुई ठप, लोग परेशान, पेज 3 लीडमौसम में बदलाव के प्रभाव इधर आंधी बारिश से ज्यादातर किसानों के द्वारा रबी फसलों की कटाई और भंडारण का कार्य कर लिए जाने के कारण भारी नुकसान नहीं हुआ। गर्मी से लोगों को निजात मिली लेकिन बीमारियों के बढ़ने की आशंका भी लोगों को सता रही है। इधर मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 मई तक जिले मे...