लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- लखीमपुर/खीरी टाउन। पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा की यौमे पैदाइश का जश्न पूरे जिले में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया और धार्मिक आयोजन हुए। जुलूस में लोग झंडे बैनर लेकर पैदल, वाहनों और मक्का व मदीना शरीफ के मॉडलों के साथ शरीक हुए। इस दौरान जगह-जगह मीलाद शरीफ की महफिल सजाई गईं। जिसमें आलिमों ने सरकार-ए-दो आलम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की अज़मत और सीरत बयान की। जुलूस में शामिल लोग मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम, सरकार की आमद- मरहबा, हुज़ूर की आमद -मरहबा, जैसे नारे लगाते चल रहे थे। लखीमपुर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का काफिला मोहल्ला गोटैया बाग से शुरू हुआ। यहां अंजुमन सरकार-ए-दो आलम की कयादत में जुलूस कृष्णा टाकीज़, मेला रोड, हाथीपुर होते हुए इमली चौराहा पहुं...