आरा, अप्रैल 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत जिले भर में हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्म उत्सव पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही। इधर, बड़ी मठिया हनुमान मंदिर आरा में श्री जियर स्वामी जी महाराज के मंगलानुशासन में बड़े ही धूमधाम से हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया गया। मौके पर भव्य तरीके से उनका शृंगार किया गया। पूर्व महंत श्री रामकिंकर महाराज ने पूजा- अर्चना की। इसके बाद वर्तमान महंत श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में काफी संख्या में जुटे भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर काफी दूर-दूर से लोगों ने आकर दर्शन किया और प्रसाद लिया। श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी महारा...