छपरा, जनवरी 31 -- सारण जिले में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। "हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास" थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में जिलेभर के विद्यालयों में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में आदर्श मध्य विद्यालय रतनपुरा में भी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। रतनपुरा में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक विकास को सुनिश्चित करने में अभिभावक सहभागिता को मजबूत करना रहा। शिक्षकों ने बच्चों की अकादमिक प्रगति को व्यवस्थित तरीके से अभिभावकों ...