जिले भर के लेखपाल रहे हड़ताल पर, काम रहा ठप
कानपुर, जून 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। घाटमपुर की प्रभारी तहसीलदार की मनमानी को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को हड़ताल की। सदर तहसील में लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेखपालों ने दो टूक कहा कि मनमानी कार्रवाई वापस न होने तक आंदोलन चलता रहेगा। लेखपालों के काम न करने से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से लेकर कई कामकाज ठप रहे। तहसील आने वाले फरियादी भटकते रहे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर चारों तहसीलों के लेखपालों ने सदर तहसील में बैठकर प्रदर्शन किया। चारों तहसील के लेखपालों के काम न करने से आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, पारिवारिक सदस्यता समेत अन्य रिपोर्ट नहीं लग सकीं। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री दफ्तरों के निजीकरण का फैसला वापस ले सरकार कई जमीनों के अहम निस्तारण नहीं हो सके। जिलाध्यक्ष मोहित सचान, जिला मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.