दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मो. असलम ने जिले में बढ़ती हत्या, डकैती और छिनतई की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के दिनों में दरभंगा में हुई दिनदहाड़े डकैती, रामबाग में चैन छिनतई के दौरान हत्या तथा अन्य आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और एसएसपी की तत्परता एवं सक्रियता सराहनीय है। अपराध की घटनाओं के बाद त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना प्रशासन की सकारात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। मो. असलम ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक बदहाली के कारण चोरी, डकैती और छिनतई जैसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई व अपराध के खिलाफ दिया धरना वहीं छोटी-छोटी बातों पर हो रही निर्मम हत्याएं समाज में बढ...