आजमगढ़, मार्च 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत आपूर्ति विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर के हाफिजपुर और लालगंज के श्रीकांतपुर में छापेमारी की। इस दौरान 31 गैस सिलेंडर के साथ ही रिफलिंग मशीन और दो पेट्रोमैक्स बरामद किए गए। बरामद किए गए गैस सिलेंडरों में छह कमर्शियल और 25 घरेलू हैं। आपूर्ति निरीक्षकों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मिथिलेश सिंह, आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और अतुल कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम शहर के हाफिजपुर के समीप स्थित गुमटी में छापा मारा। इस दौरान गैस चूल्हा की रिपेयरिंग का काम करने वाले जय प्रताप पुत्र रामाज्ञा चौहान निवासी अगयां थाना गंभीरपुर की गुमटी में रखा एक कमर्शियल और दो घरेलू सिलेंडर बरामद किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.