खगडि़या, दिसम्बर 1 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम व परबत्ता थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई घटनाओं में एक किशोर व किशोरी सहित डूबकर दो लोगों की मौत हो गई। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गांव में एक गड्ढे में डूबकर रविवार की सुबह 15 वर्षीया एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी का शव स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया है। मृतका चौथम थान क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के जमुआ गांव निवासी अरुण सिंह की पुत्री स्वीटी कुमारी बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची चौथम थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर घटना की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना के बाद लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष सह स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रीतम कुमार भी मौके पर पहुंचे। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ने मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.