कोडरमा, फरवरी 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले के तीनों निकायों में वार्ड पार्षद चुनाव का परिणाम की घोषणा होने के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गई है। अलग-अलग वार्डों से जीतकर आए पार्षद अब नई रणनीति और समीकरणों को साधने में जुट जाएंगे। चर्चा तो यह है कि वार्ड पार्षदो से संपर्क साधा भी जाने लगा हैं। मतगणना केंद्र से परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया। दूसरी ओर संभावित दावेदारों की नजर अब झूमरीतिलेया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत ओर डोमचांच नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर टिक गई है। मालूम हो कि उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के मत से होता है। ऐसे में प्रत्येक पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। कहा जा रहा है कि उपाध्यक्ष्ज्ञ को लेकर कई खिलाड़ी लगे हुए हैं। चर्चा है कि कुछ पार्षद पहले...