सीवान, अप्रैल 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले को इन दिनों 8 नए एंबुलेंस मिले हैं। इस तरह अब कुल एंबुलेंसों की संख्या बढ़कर 80 तक पहुंच गयी है। नए एंबुलेंस के मिलने के बाद सहूलियत होगी और अब जरूरतमंद मरीजों को आसानी से एंबुलेंस मिल सकेगा। उपलब्ध एंबुलेंसों में बेसिक, एडवांस व मर्चुरी वैन भी शामिल है। बताया गया कि इन एंबुलेंसों में 20 एडवांस, 3 मर्चुरी व 57 बेसिक एंबुलेंस शामिल हैं। इन एंबुलेंसों की मदद से जिले के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को सेवा दी जा रही है। नए एंबुलेंस के मिलने के बाद अब जरूरतमंद मरीजों को आसानी से एंबुलेंस मिल सकेंगे। बताया गया कि जिले में प्रतिदिन औसतन 177 मरीजों को निःशुल्क आपातकालीन सहायता प्रदान की जा रही है। एक वर्ष के भीतर कुल 4 हजार 954 विभिन्न मामलों में मरीजों को सहायता दी गयी। इनमें 3 हजार 747 गर्भवती महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.