अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पुलिस में अब 581 नए आरक्षी शामिल हो गए हैं। रविवार को छेरत पुलिस लाइन में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में सभी प्रशिक्षु आरक्षियों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। दीक्षांत परेड में आरक्षियों ने अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान आरक्षी मोहित चौहान सर्वांग सर्वोत्तम रहे। रविवार को छेरत पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया 2025 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 581 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) का भव्य आयोजन किया गया। परेड के दौरान रिक्रूट आरक्षियों की 20 टुकड़ी (टोलियों) ने परेड कमांडर प्रथम आरक्षी जीशान अली के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर अपनी एकरूपता और उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय व शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- नए ...