जिले को मिले सात नए इंस्पेक्टर, 30 सब इंस्पेक्टर
फिरोजाबाद, मई 10 -- डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेर बदल करते हुए इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के दूसरे जिलों में तबादले किए हैं। जारी की गई सूची के तहत जिले को सात नए इंस्पेक्टर और 30 सब इंस्पेक्टर मिले हैं। साथ ही जिले में तैनात तीन इंस्पेक्टर और 27 सब इंस्पेक्टर का मथुरा और मैनपुरी तबादला किया है। डीआईजी द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेर बदल किया है। पांच साल से एक ही जिले में तैनात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के दूसरे जिलों में तबादले किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.