जिले को मिले तीन स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) सदस्य
प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज। जिले के तीन परिषदीय शिक्षकों को स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय स्तर पर गठित समिति के समक्ष 31 जुलाई से 13 अगस्त के बीच संपन्न साक्षात्कार में प्राथमिक विद्यालय-अंतरी अमिलिया मेजा के सहायक अध्यापक शरद कन्नौजिया, पीएमश्री संविलियन विद्यालय पालपुर चाका की राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रीनू जायसवाल और उच्च प्राथमिक विद्यालय मसीका, नगर क्षेत्र के अन्तरिक्ष शुक्ला का चयन हुआ है। अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह की ओर से जारी पत्र में तीनों एसआरजी सदस्यों को एक वर्ष के लिए कार्य करने की अनुमति दी गई है। एसआरजी सदस्य परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एवं अकादमिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। नवचय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.